• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाई-फाई से भीड़ में मौजूद लोगों की सटीक गिनती

विशेषज्ञों ने वाई-फाई के माध्यम से भीड़ में मौजूद लोगों की सटीक गिनती करने का दावा किया है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 09 Jun 2015 08:19:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2015 08:23:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
वाई-फाई से भीड़ में मौजूद लोगों की सटीक गिनती

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में चुनावी रैलियों में जुटी भीड़ की संख्या को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाती है। अब विशेषज्ञों ने वाई-फाई के माध्यम से भीड़ में मौजूद लोगों की सटीक गिनती करने का दावा किया है।

इससे आपदा के दौरान राहत और बचाव अभियान में भी मदद मिल सकती है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिग की प्रोफेसर यासामिन मोस्तोफी ने बताया कि एक निर्धारित क्षेत्र में मौजूद लोगों की गिनती वाई-फाई लिंक से प्राप्त ऊर्जा को मापकर आसानी से की जा सकती है।


इसके लिए लोगों के पास वाई-फाई उपकरण होना जरूरी नहीं है। शोधकर्ताओं के मुताबिक तकरीबन 70 वर्ग मीटर दायरे में दो वाई-फाई कार्ड को विपरीत दिशा में स्थापित कर लोगों की गिनती की जा सकती है। इसके लिए कार्ड के लिंक से प्राप्त ऊर्जा को मापा जाता है।

शोधकर्ताओं ने नौ लोगों के साथ इसका सफल परीक्षण करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि गिनती का यह तरीका मुख्य रूप से वायरलेस सिग्नल में आने वाले बदलावों पर निर्भर है। वाई-फाई कार्ड्स की सीधी लाइन में लोगों की मौजूदगी से संकेत कमजोर हो जाते हैं।

इसके अलावा लोगों की गतिविधि से संकेतों में बिखराव आता है, जिसे मल्टी-पाथ फेडिंग कहा जाता है। इन दोनों घटनाओं के आधार पर ही लोगों की संख्या का पता लगाने में मदद मिलती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।