शहर चुनें close
आपके शहर की खबरें आपके करीब
Karnataka Election

Karnataka Election (कर्नाटक चुनाव)

Karnataka Election: कर्नाटक दक्षिण भारत का राज्य है, जिसकी सियासत का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ता है। यहां हर पांच साल में विधानसभा चुनाव होते हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहता है, लेकिन जेडीएस की भूमिका भी अहम रहती है।

Karnataka Election Results 2023

2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की। कुल 224 में से कांग्रेस को 135 पर जीत मिली। वहीं भाजपा को 66, तो जेडीएस को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। सिद्धारमैया को एक बार फिर मुख्यमंत्री चुना गया है।

बता देंकर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 113 है। यहां इन चुनावों से पहले तक भाजपा की सरकार थी, जिसने इस बार 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा था।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी और बसपा भी चुनावी मैदान में उतरते हैं, जिसका असर भाजपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत पर पड़ता है। 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाई थी और दोनों दलों के कई विधायक टूटकर भाजपा में चले गए थे। इसके बाद से भाजपा की सरकार है।

Karnataka Election News in Hindi

बड़ी खबरें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK
Share Market
Gujarati Jagran
Election 2023 News
Horoscope
ओडिशा रेल हादसा
youtube