मकर संक्रांति पर सूर्यदेव 14 जनवरी को दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे। मकर संक्रांति सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में गमन करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। दोपहर तीन बजकर छह मिनट पर धनु से मकर राशि में प्रवेश के साथ स्नान-दान और पूजन का पर्व मकर संक्रांति हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।