आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि छह अक्टूबर को दोपहर 12:23 बजे से प्रारंभ होकर दूसरे दिन सात अक्टूबर 2025 को प्रात: काल नौ बजकर 16 बजे तक रहेगी। ऐसे में शरद पूर्णिमा का पावन पर्व छह अक्टूबर को मनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा जिसे कोजागर पूजा के नाम से भी जाना जाता है, उसके लिए शुभ मुहूर्त छह अक्टूबर को रात्रि 11:45 बजे से लेकर सात अक्टूबर को पूर्वाह्न 12:34 बजे तक रहेगा। छह अक्टूबर को चंद्रोदय शाम को पांच बजकर 27 बजे होगा।