
द केरल स्टोरी फिल्म केरल की 32 हजार महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और उनके आईएसआईएस में शामिल करने की कहानी है।
The Kerala Story: विवादों के बीच घिरी द केरल स्टोरी फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक काफी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। कई जगह फिल्म की रिलीज को बैन करने की मांग भी की गई है। हालांकि इसे खारिज कर दिया गया है। द केरल स्टोरी फिल्म केरल की 32 हजार महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और उनके आईएसआईएस में शामिल करने की कहानी है। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी ने खास रोल निभाया है। फिल्म को सुदीप्तो सेन ने निर्देशित किया है। कर्नाटक दौरे में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी द केरल स्टोरी का जिक्र किया था। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने द केरल स्टोरी को अपने प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है।