• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • गोरखपुर

शहीदों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर परिसर, सीएम योगी ने जलाया पहला दीया

दीपावली के अगले दिन, सोमवार की शाम शहीदों की याद में गोरखनाथ मंदिर परिसर रोशनी से नहा उठा।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 03:55:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 03:55:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहीदों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर परिसर, सीएम योगी ने जलाया पहला दीया

HighLights

  1. 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम हुआ आयोजित
  2. मंदिर परिसर 11000 दीपों की आभा से जगमग हो उठा
  3. सीएम योगी भावुक नजर आए, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। दीपावली के अगले दिन, सोमवार की शाम शहीदों की याद में गोरखनाथ मंदिर परिसर रोशनी से नहा उठा। यूं लगा मानो दीपकों की लौ देश के लिए प्राणों को न्योछावर कर देने वाले बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रही हो।

मंदिर परिसर के भीम सरोवर क्षेत्र में पहले दीप को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने प्रज्ज्वलित किया और इसके बाद शहीदों के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अवसर था सोमवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम का।


मंदिर परिसर 11000 दीपों की आभा से जगमग हो उठा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भीम सरोवर के समीप दीप जलाकर और शहीदों के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के साथ ही मंदिर परिसर 11000 दीपों की आभा से जगमग हो उठा। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित दीयों की स्वर्णिम लौ अलौकिक लग रही थी।

सीएम योगी भावुक नजर आए और कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया

इसी कड़ी में मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच (ओपन एयर थिएटर) पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित गीतों, नृत्य की प्रस्तुतियों ने जोश का संचार कर दिया। इन प्रस्तुतियों पर सीएम योगी भावुक नजर आए और कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एवं भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष लोक गायक राकेश श्रीवास्तव और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, काशी से आए जगद्गुरु संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- गोरखनाथ में सीएम योगी का जनता दर्शन, 125 फरियादियों की सुनीं समस्याएं, बोले- नहीं रुकेगा किसी का इलाज

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।