
एजेंसी, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उसका सबसे छोटा बेटा अबान अहमद फंसता नजर आ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर धमकी भरा एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह भी नजर आ रहा है।
इस गाने के बोल में कहा गया है कि सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी, हम दिल रखते हैं और असलहा भी, तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम...। इसमें अबान अपने कुछ साथियों के साथ दिखाई दे रहा है। ऐसे में इस गाने को लेकर धूमनगंज थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
माफिया अतीक के बेटे का वीडियो प्रसारित pic.twitter.com/kGsTie09eU
— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) November 27, 2025
उसके बाद वह हटवा में अपने एक रिश्तेदार के यहां चले गए थे। 17 सितंबर को अबान को पहली बार देखा गया था। वह अपने बड़े भाई अली से मिलने नैनी जेल गया था। इस दौरान उसके साथ तीन गाड़ियों का काफिला था। उसके बाद तुरंत ही अली को झांसी जेल में भेज दिया था।
एसीपी धूमनगंज अजेंद्र यादव ने इस मामले पर कहा कि वीडियो रील वायरल होने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। उसके बाद जांच शुरू कर दी है।