UP Crime: पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम, सोते समय चाकुओं से गोदा शरीर
बांदा के खप्टिहा कलां गांव में पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति बजरंगी प्रजापति ने सोती हुई पत्नी शोभा की चाकू से हत्या कर दी। महिला ने पहले भी पति को मारने की कोशिश की थी। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Publish Date: Thu, 24 Jul 2025 01:50:36 PM (IST)
Updated Date: Thu, 24 Jul 2025 01:50:36 PM (IST)
बांदा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या। (फोटो- एआई जनरेटेड)HighLights
- अवैध संबंधों से परेशान पति ने पत्नी की हत्या की।
- महिला अक्सर घर छोड़कर महीनों गायब रहती थी।
- ग्रामीणों ने बताया, पत्नी ने कई बार हत्या की कोशिश।
एजेंसी, बांदा। बांदा में एक पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। वह उसके अवैध संबंधों से परेशान चल रहा था। आरोपी ने महिला को सोते समय चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके फरार हो गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सारे सबूत इकट्ठे किए हैं।
मामले जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव का है। बजरंगी प्रजापति यहां अपनी पत्नी शोभा के साथ रहता था। वह उससे काफी परेशान चल रहा था। शोभा के किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह महीने भर घर से कभी भी गायब हो जाती थी।
पत्नी ने कई बार पति को मारने की कोशिश की
ग्रामीणों का कहना है कि शोभा ने कई बार बजरंगी की हत्या करने की भी कोशिश की। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गई। वह इस बात से बहुत परेशान रहता था। गुरुवार को उसको मौका मिला। सुबह साढ़े सात बजे शोभा को गहरी नींद में सोते हुए पाकर उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमले उसकी हत्या कर दी।
ये वीडियो देखें
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इधर, ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई, तो मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।