रील की सनक : मालगाड़ी से प्रेमी का पैर कटा, युवती के सिर में लगी गंभीर चोट, फिर भी बनाती रही वीडियो
रील बनाने का जुनून किस हद तक हावी हो सकता है, इसकी हैरान करने वाली तस्वीर बुधवार देर रात सामने आई। मालगाड़ी की चपेट में आने से प्रेमी का बायां पैर कट गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोट आई।
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 03:13:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 03:13:32 PM (IST)
HighLights
- मालगाड़ी की चपेट में आने से प्रेमी का बायां पैर कट गया
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे लाइन पर दोनों वीडियो बना रहे थे
- चोपन-सिंगरौली रेलमार्ग पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए
डिजिटल डेस्क, सोनभद्र। सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक आजकल युवाओं और लोगों के लिए जानलेवा और कानूनी मुसीबत का सबब बनती जा रही है। लाइक्स, व्यूज और 'फॉलोअर्स' बढ़ाने की होड़ में लोग अपनी और दूसरों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।
मालगाड़ी की चपेट में आने से प्रेमी का बायां पैर कट गया
रील बनाने का जुनून किस हद तक हावी हो सकता है, इसकी हैरान करने वाली तस्वीर बुधवार देर रात सामने आई। मालगाड़ी की चपेट में आने से प्रेमी का बायां पैर कट गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों लहूलुहान हालत में रेलवे पटरी के किनारे पड़े थे।
इसके बाद भी युवती ने पास खड़ी बहन से मोबाइल पर इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने को कहा और वीडियो बनाने लगी।
रेलवे लाइन पर दोनों वीडियो बना रहे थे
गुप्तेश्वर अपनी प्रेमिका से मिलने ओबरा आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों युवती की चचेरी बहन के घर जा रहे थे। उनके साथ युवती की सगी बहन भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे लाइन पर दोनों वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान चोपन-सिंगरौली रेलमार्ग पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
युवक का बायां पैर कट गया, युवती के सिर में गंभीर चोट आई
हादसे में युवक का बायां पैर कट गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोट आई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
लुधियाना में भी रील के चक्कर में दो महिलाओं की चली गई थी जान
लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में जुलाई महीने में मॉर्निंग वॉक के दौरान दो महिलाओं पर कार चढ़ाने के मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। जांच में पता चला था कि हादसे का जिम्मेदार 18 वर्षीय युवक अमन कुमार बिना किसी औपचारिक ट्रेनिंग के लर्निंग लाइसेंस पर ही कार घर से नौ किमी दूर लेकर अकेला घूम रहा था।