• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए Indian Railway की सौगात, ये दो स्पेशल ट्रेन शुरू

रेलवे ने रक्षाबंधन और यात्रा सीजन को देखते हुए दो विशेष ट्रेनें शुरू की हैं- गोविंदपुरी से झांसी के बीच 11 अगस्त तक प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन और...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 06:01:54 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 08:02:46 AM (IST)
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए Indian Railway की सौगात, ये दो स्पेशल ट्रेन शुरू
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए Indian Railway की सौगात

यूपी डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन के अवसर पर रेलवे ने महिलाओं के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की है। शुक्रवार से 11 अगस्त तक गोविंदपुरी से वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन (झांसी) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा, आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से पटना तक भी एक और विशेष ट्रेन आठ अगस्त से आठ नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी, जो कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेगी।

पहली विशेष ट्रेन का रूट

पहली विशेष ट्रेन (नंबर 01825) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां और भीमसेन स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम 6:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01826 शाम 6:40 बजे गोविंदपुरी से चलकर उन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:40 बजे झांसी पहुंचेगी। यह अनारक्षित ट्रेन प्रतिदिन एक फेरा लगाएगी और सभी स्टेशनों पर ठहरेगी।


दूसरी विशेष ट्रेन का रूट

दूसरी विशेष ट्रेन (नंबर 04090) आनंद विहार टर्मिनल से 8 अगस्त से 7 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह प्रयागराज, वाराणसी होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे पटना पहुंचेगी।

यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा और भीड़ प्रबंधन

वापसी में ट्रेन नंबर 04089 नौ अगस्त से 8 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 6:20 बजे पटना से चलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद यह अगले दिन सुबह 7:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 7:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जहां यह दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार और यात्रा के सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा और भीड़ प्रबंधन प्रदान करना है।