Mainpuri MMS Scandal: भाजपा नेत्री के बेटे का अश्लील वीडियो कांड सोशल मीडिया पर छाया, अखिलेश यादव ने साधा निशाना
मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे शुभम गुप्ता के 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वीडियो में वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ नजर आ रहा है। महिला ने वीडियो वायरल करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 05:00:55 PM (IST)
Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 05:00:55 PM (IST)
बीजेपी ने नेत्री के बेटे के वीडियो वायरल। (फाइल फोटो)HighLights
- भाजपा नेत्री के बेटे के अश्लील वीडियो हुए वायरल।
- शुभम गुप्ता प्रेमिका संग आपत्तिजनक स्थिति में दिखे।
- दोनों शादीशुदा, वीडियो होटल-रेस्टोरेंट में बनाए गए।
एजेंसी, मैनपुरी। देश भर में इस दौरान भाजपा नेताओं के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। फिलहाल मैनपुरी भाजपा नेत्री के बेटे के 100 से अधिक वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला के साथ दिख रहा है। अब यह वीडिया इंटरनेट की सनसनी बन गए हैं।
जिले की भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता उर्फ रवि के सोशल मीडिया पर अचानक 100 से अधिक वीडियो वायरल हो गए हैं। इसमें वह अपनी प्रेमिका के साथ है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों शादीशुदा हैं।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
- 100 से अधिक वीडियो अलग-अलग लोकेशन के हैं। होटल और रेस्टोरेंट्स में ये वीडियो बनाए गए हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद घबराई महिला ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
- महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी, उसकी बहन और बहनोई पर ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से वीडियो वायरल करने की शिकायत की है। शुभम की पत्नी ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स
एक्स, फेसबुक पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कहा कि भाजपाई अचानक से इतने उत्तेजित क्यों हो गए हैं। दूसरे ने कहा कि यह क्या भाजपा के नारी वंदन अभियान की हकीकत है।
अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना
- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।
- यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।
- अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफरेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है? नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!