यूपी डेस्क, नई दिल्ली। कानपुर के रावतपुर में एक विवाहिता ने अपने पति को नपुंसक बताया और ससुरालियों पर मारपीट, इलाज के लिए अधिक दहेज और घर के भगाने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। जानकारी हो कि अपने आरोप पत्र में यह भी जिक्र किया है कि उसके ससुरालवालों ने फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दिया है।
बता दें कि रावतपुर की रहने वाली महिला की शादी साल 2024 में 7 मार्च को उन्नाव निवासी युवक से हुई थी। महिला के अनुसार इस शादी ने 15 लाख रुपए खर्च हुए थे। महिला ने आरोप लगाया कि पहली रात ही उसे पता चल गया था किउसका पति दाम्पत्य संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। यह बात उसने अपनी जेठानी को भी बताई, लेकिन उसने भी अनसुना कर दिया। फिर जब उसने फिर एक बार जेठानी को जेठ के सामने ये बात बताई तो पति, जेठ और जेठानी ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।
ससुरालवालों ने कहा कि उन्हें सब पता है सिर्फ पैसों के लिए शादी की गई है। पत्नी ने जब इलाज कराने को कहा तो दो लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर प्रताड़ित करने लगे। आरोप यह भी है कि उसके जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और मुंह दिखाई में मिले जेवरात छीन लिए।
बीते 9 मार्च को महिला के साथ मारपीट करके घर से भगा दिया गया। मायके में रह रही पीड़िता को पति के बीमार होने की सूचना देकर बुलवाया और मुंह दबाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। चिल्लाने पर महिला के परिजन कमरे में पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल, मुकदमा दर्ज कर रावतपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।