• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कार सवार ने रौंदा... एक की पसलियां टूटीं, ICU में एडमिट

UP News: लखनऊ के आशियाना में एक कार सवार ने घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार मक...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Tue, 19 Aug 2025 04:30:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Aug 2025 04:33:37 PM (IST)
लखनऊ में घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कार सवार ने रौंदा... एक की पसलियां टूटीं, ICU में एडमिट
लखनऊ में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर चढ़ाई कार।

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना सेक्टर-आई में एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को कार सवार ने टक्कर मार दी। इस दौरान एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं। टक्कर के बाद कार मकान के गेट से भी टकरा गई।

हादसे के वक्त कार मोहल्ले के सीएल वर्मा का बेटा शिवांश चला रहा था। लेकिन हादसे के तुरंत बाद उसे बचाने के लिए वर्मा खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और पड़ोसियों को बताया कि बच्चे अचानक सामने आ गए थे।


सीसीटीवी फुटेज से खुली सच्चाई

पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज सामने आने के बाद साफ हो गया कि हादसे के वक्त कार शिवांश ही चला रहा था। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर दी। हालांकि आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की और एक हफ्ते बाद मुकदमा दर्ज किया।

पोता ICU में भर्ती, हड्डियां टूटीं

पीड़ित हरिद्वार पांडे ने बताया कि 10 अगस्त को उनका पोता शौविक पांडे घर के बाहर खेल रहा था, तभी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पोते को गोद में उठाकर अस्पताल ले जाया गया। वह तीन दिन तक आईसीयू में भर्ती रहा। डॉक्टरों के मुताबिक शौविक की कॉलर बोन और पसलियां टूट गई हैं।

धमकाने के आरोप

पांडे परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद न तो सीएल वर्मा ने अस्पताल आना जरूरी समझा और न ही बच्चे की हालत पूछी। बल्कि बाद में उन्होंने समझौते के लिए घर बुलाकर धमकाने की कोशिश की।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिवार ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की और कई दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं आशियाना इंस्पेक्टर ने इस आरोप को खारिज किया और कहा कि तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की गई।