• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव बोले- अब दान में दी गई 'कागभुसुंडि' गायब होने की खबर सामने आई है, SIT जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir offering theft cases) को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 03:17:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 03:19:41 PM (IST)
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव बोले- अब दान में दी गई 'कागभुसुंडि' गायब होने की खबर सामने आई है,  SIT जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने एसआईटी जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल।

HighLights

  1. एफआईआर दर्ज किए बिना गठित एसआईटी 'बिना तीर की कमान' जैसी
  2. ऐसी जांच से किसी ठोस नतीजे की उम्मीद नहीं की जा सकती
  3. चढ़ावा, चंदा और दान में कथित अनियमितताओं और चोरी के खुलासे हो रहे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir offering theft cases) को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज किए बिना गठित की गई एसआईटी (SIT) 'बिना तीर की कमान' जैसी है और ऐसी जांच से किसी ठोस नतीजे की उम्मीद नहीं की जा सकती।

अखिलेश यादव ने कहा है कि जब मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं, तब एसआईटी की जांच का औचित्य ही सवालों के घेरे में है।

चढ़ावा, चंदा और दान में कथित अनियमितताओं और चोरी के खुलासे हो रहे

सपा प्रमुख अखिलेश यावद ने आरोप लगाया कि यह समिति 'जांच' से ज्यादा 'ढांकने' या फिर 'बांटने' के उद्देश्य से बनाई गई प्रतीत होती है। अखिलेश यावद ने कहा कि अब दान में दी गई 'कागभुसुंडि' के गायब होने की खबर भी सामने आई है, जो बेहद निंदनीय है।


उन्होंने कहा कि जिस तरह रोजाना चढ़ावा, चंदा और दान में कथित अनियमितताओं तथा चोरी के नए खुलासे हो रहे हैं, उससे सनातन धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश है।

FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है।

अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे… pic.twitter.com/tMkP7QSEAF

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 24, 2026

बोले- आरोपियों के देश छोड़कर फरार होने की आशंका

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि आरोपियों के फरार होने की आशंका को देखते हुए नेपाल समेत अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि कोई भी आरोपी देश छोड़कर भाग न सके। गौरतलब है कि मंगलवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।

रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक खामियों से जुड़े कई बिंदुओं का उल्लेख किए जाने की बात सामने आई है।