भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता व अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित हमारी राष्ट्रीय शक्ति है।
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 03:21:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 03:22:37 PM (IST)
HighLights
- गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए
- मुख्यमंत्री योगी ने कहा, जनता द्वारा लगातार नकारी जा रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन
- लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने गुरुवार को फिर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित हमारी राष्ट्रीय शक्ति है।
जनता द्वारा लगातार नकारी जा रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन
जनता के द्वारा लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के द्वारा भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का निरंतर प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए।
लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व उसके इंडी गठबंधन को निरंतर आईना दिखाकर उनके लोकतंत्र विरोधी कृत्यों पर लगातार प्रहार कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।