_m.webp)
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर का त्रेता युगीन रिश्ता फिर जीवंत हो गया। सोमवार को दोनों देशों के बीच रेल सेवा शुरू हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस से संयुक्त रूप से अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी और भारत से नेपाल के बीच सीधे चलने वाली यह एकमात्र ट्रेन है।
सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ पिछले कुछ घंटों की बातचीत में नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों के प्रति उनके स्पष्ट दृष्टिकोण एवं प्रतिबद्धता को महसूस किया है, जो नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है। दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अटूट विश्वास का है। दोनों देशों की चुनौतियां भी एक-दूसरे की प्रगति में सहभागी हैं।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi and Nepal Prime Minister Balendra Shah virtually flag off the Saryu-Kamla Express connecting Ayodhya Dham and Janakpur Dham. (Visuals from Ayodhya Railway Station) https://t.co/ZRUe9dJbBY
— ANI (@ANI) November 23, 2026
पीएम मोदी ने नेपाल में पिछले महीनों आई आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को मजबूती देने के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के विकास और पुनर्निर्माण में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच की दूरी करीब 604 किलोमीटर है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो (दरभंगा), मधुबनी और जयनगर शामिल है। इस ट्रेन का भारत में आखिरी स्टेशन जयनगर होगा। जयनगर क्रॉस करने के बाद यह ट्रेन नेपाल के जनकपुर धाम में रुकेगी।
अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन सेवा का उद्घाटन 23 नवंबर को होगा, जबकि 28 नवंबर से आम श्रद्धालु इस रेलसेवा में यात्रा कर सकेंगे। अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच करीब 604 किलोमीटर की दूरी लगभग 18 घंटे में पूरी होगी।