CBSE और UP Board परीक्षा को लेकर है कोई कंफ्यूजन? इस नंबर पर मिलेगा समाधान
CBSE (17 फरवरी) और UP Board (18 फरवरी) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मदद के लिए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र, मेरठ ने आज (1 दिसंबर) से एक विशेष हेल्प डेस्क शुरू की है। छात्र दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक फोन पर या केंद्र पर जाकर अपनी परीक्षा संबंधी समस्याओं और तनाव का समाधान मनोवैज्ञानिकों से करवा सकते हैं।
Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 04:59:56 PM (IST)
Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 04:59:56 PM (IST)
CBSE और UP Board परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरएजेंसी, लखनऊ। CBSE और UP Board की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां नज़दीक आ गई हैं। जहां CBSE बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं, वहीं UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं की तैयारियों के बीच छात्रों को अक्सर मानसिक तनाव या विषय-संबंधी समस्याएं आती हैं।
छात्रों की इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र, मेरठ ने एक विशेष हेल्प डेस्क शुरू की है। यह हेल्प डेस्क आज, सोमवार (1 दिसंबर) से अपना कार्य शुरू कर रही है और 15 मार्च तक सक्रिय रहेगी।
केंद्र के मनोवैज्ञानिक वैज्ञानिक फोन पर छात्रों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करेंगे। परामर्श का समय दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
छात्र इन मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं से संपर्क कर सकते हैं :
- डॉ. मनीषा तेवतिया: 9411866612
- डॉ. शिवराज सिंह: 8865018818
जो परीक्षार्थी फोन पर बात नहीं कर पाते हैं, वे सीधे केंद्र में आकर भी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। यह पहल छात्रों को बिना किसी तनाव के परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें... किसानों के लिए सरकार की बड़ी योजना... 90 प्रतिशत तक बंपर सब्सिडी, जल्दी करें आवदेन