• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी में मुस्लिम परिवार ने बहूभोज के कार्ड पर छपवाया हिंदू पूर्वज का नाम, पीएम-सीएम को भी भेजा निमंत्रण

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत डेहरी गांव में होने वाला बहूभोज (दावते वलीमा) का निमंत्रण कार्ड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअस...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 12 Dec 2025 09:37:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Dec 2025 09:38:29 PM (IST)
यूपी में मुस्लिम परिवार ने बहूभोज के कार्ड पर छपवाया हिंदू पूर्वज का नाम, पीएम-सीएम को भी भेजा निमंत्रण
यूपी में 'दूबे' सरनेम वाला बहूभोज कार्ड चर्चा में

HighLights

  1. यूपी में 'दूबे' सरनेम वाला बहूभोज कार्ड चर्चा में
  2. मुस्लिम परिवार ने दिया अपने पूर्वज को सम्मान
  3. परिवार ने पीएम-सीएम को भी भेजा निमंत्रण पत्र

डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत डेहरी गांव में होने वाला बहूभोज (दावते वलीमा) का निमंत्रण कार्ड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मुस्लिम परिवार से संबंध रखने वाले नौशाद अहमद दूबे ने इस कार्ड पर अपने हिंदू पूर्वज का नाम और आठवीं पीढ़ी का उल्लेख छपवाया है।

नौशाद ने तीन साल पहले 'विशाल भारत संस्थान' से जुड़ने के बाद अपने नाम के आगे 'दूबे' सरनेम लगाना शुरू किया था, जिसे उन्होंने अपनी पिछली शादी के कार्ड पर भी इस्तेमाल किया था।

कार्ड पर पूर्वज का उल्लेख

बहूभोज के निमंत्रण पत्र पर लिखा है: "श्री लालबहादुर दूबे 1669 ईस्वी के जमींदार के आठवीं पीढ़ी के वंशज खालिद दूबे की शादी एवं बहूभोज के शुभ अवसर पर आप सभी आमंत्रित हैं।" इसको लेकर नौशाद अहमद दूबे ने बताया कि जब उन्होंने अच्छे से खोजबीन की तो उन्हें पता चला कि उनके पुरखे लालबहादुर दूबे मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रानी की सराय क्षेत्र के रहने वाले थे।


naidunia_image

यहां आकर उन्होंने धर्म परिवर्तन किया और लाल मोहम्मद नाम से जमींदारी संभाली। नौशाद ने अपनी जड़ों को सम्मान देने के लिए गांव की सड़क का नाम भी लालबहादुर दूबे मार्ग रखा है।

पीएम और सीएम को भेजा निमंत्रण

नौशाद अहमद दूबे ने 'विशाल भारत संस्थान' के माध्यम से बहूभोज का निमंत्रण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख व्यक्तियों को भेजा है, यह उम्मीद करते हुए कि वे वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। नौशाद का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। उनके अनुसार, करीब तीन दर्जन लोग अपने नाम के आगे पूर्वजों के हिंदू सरनेम लिख चुके हैं।

उनका मानना है कि यह कदम ऐतिहासिक जड़ों को पहचान देता है और गांव में सद्भाव, साझा संस्कृति और एकता को मजबूत करता है। इसको लेकर कुछ लोग उनकी इस पहल का बहिष्कार भी कर रहे हैं। हालांकि लेकिन नौशाद का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके भतीजे खालिद दूबे की शादी (13 दिसंबर) आजमगढ़ जिले में है।