• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आवेदकों की आपत्ति के बाद पीएम आवाज योजना में बड़ा बदलाव, लाभार्थियों को मिली राहत

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में बड़ा बदलाव हुआ है, जहां उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने आवास के लिए एकमुश्त भुगतान करने वालों की लॉटरी पहले क...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 03:17:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 03:17:36 PM (IST)
आवेदकों की आपत्ति के बाद पीएम आवाज योजना में बड़ा बदलाव, लाभार्थियों को मिली राहत
आवेदकों की आपत्ति के बाद पीएम आवाज योजना में बड़ा बदलाव

ब्यूरो, लखनऊ: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए आवास के लिए एकमुश्त भुगतान करने वालों की लॉटरी पहले करने का नियम खत्म कर दिया गया है। परिषद ने बदले हुए नियमों को पूरे राज्य में लागू कर दिया है।

नए नियम के तहत अब लाभार्थी एकमुश्त धनराशि दे या किस्तों में भुगतान करे, दोनों की लॉटरी एक साथ की जाएगी, जहां पहले एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्राथमिकता मिलती थी, जिस पर आपत्ति दर्ज की गई थी।

5-6 अगस्त को कराई जाएगी नई लॉटरी

नए नियम लखनऊ की अवध विहार योजना में लागू होंगे। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने बताया कि लखनऊ की अवध विहार योजना में बने आवासों के लिए पांच व छह अगस्त को नए नियम के तहत लॉटरी कराई जाएगी। अवध विहार योजना में बने पीएम आवास को बीच में ही निरस्त करना पड़ा था, जहां अभिलेख न जमा करना और एकमुश्त भुगतान न कर पाना वजह बने थे। परिषद ने इन आवासों का आवंटन करने के लिए नौ मार्च से 23 अप्रैल 2024 तक रजिस्ट्रेशन खोला था।


क्यों फंस गया था पेंच?

लॉटरी में आरक्षित व कोटे के लोगों को ही करीब 400 आवास आवंटित हो गए थे। ऐसे में किस्त पर भुगतान करने के दावेदारों ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि एकमुश्त धन जमा करने वालों की संख्या ज्यादा है, ऐसे में किस्त पर पेंमेंट करने वालों को आवास नहीं मिल सकेंगे। इसकी वजह से ही बाद में परिषद को अपने नियमों में बदलाव करना पड़ा।

चंदन कुमार पटेल ने मुद्दे पर क्या कहा?

परिषद ने उस समय 716 लोगों को आवास का आवंटन जरूर दिया, लेकिन किस्त पर भुगतान करने वालों की आपत्ति पर भी गंभीर एक्शन लिया। परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन कुमार पटेल ने बताया कि एकमुश्त भुगतान करने वालों को लॉटरी में वरीयता का नियम खत्म कर दिया गया है। अब एकमुश्त व किस्त पर भुगतान करने वालों की लॉटरी एक साथ होगी।