
एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
कुछ पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस या परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 13, 2026