यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में फैला करंट, भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत, 37 घायल
Sawan Somwar 2025: सावन सोमवार होने के कारण सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ है। कई मंदिरों में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन को भारी मशक्कत करना पड़ रही है। इसी बीच, बाराबंकी में बड़ा हादसा हो गया।
Publish Date: Mon, 28 Jul 2025 07:21:06 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Jul 2025 10:26:52 AM (IST)
औसानेश्वर महादेव मंदिर का फोटो जहां सोमवार सुबह भगदड़ मची।HighLights
- औसानेश्वर महादेव मंदिर में मची भगदड़
- जलाभिषेक के दौरान परिसर में फैला करंट
- कुछ लोग अब भी गंभीर, इलाज जारी
ब्यूरो/एजेंसी, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सावन सोमवार के दिन बड़ा हो गया। यहां के औसानेश्वर शिव मंदिर में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान बंदरों के कूदने से बिजली का तार टूट गया। इससे टिन शेड में करंट फैला और लोगों में भगदड़ मच गई।
अब तक करीब 37 लोगों के घायल होने की सूचना है। दो लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। नीचे देखिए घायलों की लिस्ट।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने हादसे की पुष्टि की है। शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन के लिए श्रद्धालु यहां इकट्ठा हुए थे। कुछ बंदर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों पर कूद गए, जिससे तार टिन शेड पर गिर गए। परिणामस्वरूप लगभग 19 लोगों को करंट के झटके लगे हैं। दो की हालत गंभीर है। स्थिति अभी नियंत्रण में है।
![naidunia_image]()
बाराबंकी हादसे में घायलों की लिस्ट
- गीता पत्नी शिवप्रसाद निवासी ग्राम सफीपुर थाना सुबेहा
- ज्योति पुत्री भावनी प्रसाद, निवासी सुबेहा
- काजल पुत्री रामफेर निवासी सुबेहा
- वैष्णवी पुत्री शिवप्रसाद निवासी सुबेहा
- रंजना पांडेय पत्नी रोहित निवासी बारी खेड़ा अंसारी थाना हैदरगढ़
- गुलशन पुत्र गंगादीन निवासी भकोसा थाना जैदपुर
- शुभम कुमार पुत्र रामकंठ निवासी पूरे विलास थाना महराजगंज, रायबरेली
- शिवशरण पुत्र लालता प्रसाद निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
- अमर कुमार रामकरन निवासी ग्राम कनवा थाना हैदरगढ़
- अजय प्रताप पुत्र मलखान निवासी रुकनापुर, थाना लोनी कटरा
- देवेंद्र पुत्र दिलीप निवासी रुकनापुर थाना लोनी कटरा
- रूपेंद्र पुत्र उमाशंकर निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
- शिवकुमार पुत्र अहरवादीन निवासी कनवा थाना हैदरगढ़
- साहब चरन पुत्र पप्पू भिखरा हैदरगढ़
- श्रवण कुमार पुत्र दयाराम निवासी भिखरा हैदरगढ़
- शंकर पुत्र बैजनाथ निवासी भिखरा
- सोनी पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
- सोनम पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
- मधु पत्नी भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
- कांति पुत्री गंगाप्रसाद निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
- शिवानी पुत्री राम अभिलाख निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
- विवेक पुत्र रामकैलाश निवासी ग्राम लखियापुर थाना सतरिख
- अनोज चौरसिया पुत्र राममिलन निवासी लाही थाना हैदरगढ़
- सुभाष पुत्र सत्य नारायण निवासी बस्तीगंज मजरे पोखरा थाना हैदरगढ़
- समरजीत पुत्र जयशंकर उम्र 20 वर्ष निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
- हर्षित पुत्र शिव शंकर शर्मा निवासी भिखरा हैदरगढ़
- रीता पत्नी बाबादीन निवासी चौबेपुरवा थाना शिवरतन गंज अमेठी
- अनन्या पुत्री शिवबोधन निवासी पूरे कारी थाना कोठी
- शिवा पुत्र राजेन्द्र शुक्ला निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
- रंजीत पुत्र साहब दीन निवाासी मोहदीपुर सतरिख
- पलक पुत्री रंजीत राम निवासी छतौरा कोठी
- संध्या पुत्री महेश निवासी भूलभूलैया कोठी
- सुंदरम सिंह पुत्र सरतेज निवासी मोहदीपुर कोठी
- लक्ष्मी पुत्री पवन निवासी बिबियापुर घाट कोठी
- अमन पुत्र बाबादीन निवासी गढी घोसियामऊ सुबेहा
- बैजनाथ पुत्र जगजीवन निवासी सुबेदार पुरवा हैदरगढ़
बता दें, रविवार को ही उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। डिविजनल कमिश्नर के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची।