• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन बच्‍चों के बाप के साथ भागी यूपी की दुल्हन, रास्ते में इंतजार करता रह गया दूल्हा... ऐसे दिया झांसा

गाजीपुर में एक नवविवाहिता अपनी विदाई के बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन का प्रेमी...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 02:26:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 02:33:04 PM (IST)
तीन बच्‍चों के बाप के साथ भागी यूपी की दुल्हन, रास्ते में इंतजार करता रह गया दूल्हा... ऐसे दिया झांसा
शादी के बाद ससुराल जा रही थी दुल्हन। (प्रतीकात्मक तस्‍वीर)

HighLights

  1. गाजीपुर से आया चौंकाने वाला मामला
  2. विदाई के बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन
  3. दुल्हन का प्रेमी है तीन बच्चों का बाप

एजेंसी, गाजीपुर। कहानी पूरी फिल्मी है जिसे सुनेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के कुछ ही घंटों बाद अपने प्रेमी के साथ फरार होकर पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। इस घटना से दोनों परिवारों के साथ-साथ गांव में भी सनसनी फैल गई। इस मामले में दुल्हन के पिता ने प्रेमी के खिलाफ बिरनो थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मंगलवार को भुड़कुड़ा थाना के गोडीहरा गांव से ईनवा तियरा गांव में बरात आयी थी। शादी के बाद बुधवार की सुबह विदाई के बाद दूल्हा और दुल्हन घर जा रहे थे। दूल्हा बृजेश कुमार ने बताया कि विदाई के बाद दुल्हन के घर से कुछ दूर जाने पर दुल्हन के बाइक सवार प्रेमी ने आकर उनकी कार रोकी। बोला कि दुल्हन की मां की तबीयत खराब हो गई है। अभी घर से भेंट करवाकर वापस आ रहा हूं।


ऐसा कहकर वह युवक दुल्हन को बाइक पर बैठाकर लेकर चला गया। काफी देर इंतजार के बाद भी जब दुल्हन नहीं लौटी तो दुल्हा उसे ढूंढते हुए अपनी ससुराल पहुंचा। तब वहां उसे दुल्हन के युवक के साथ फरार होने की जानकारी हुई। यह सुनकर वह दंग रह गया।

तीन बच्चों का पिता है आरोपी प्रेमी

दुल्हा पक्ष वालों ने बताया कि हमने लगभग दो लाख के आभूषण शादी में दुल्हन को दिए थे। वह सारे आभूषण लेकर फरार हो गई है। बिरनो थाने जाकर दुल्हा पुलिस को घटना से अवगत कराने के बाद घर लौट आया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन को भगाने का आरोपी प्रेमी शादीशुदा है और वह तीन बच्चों का पिता भी है।

दुल्हन के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

दुल्हन के पिता सुदामा राम के तहरीर पर बिरनो पुलिस ने तियरा गांव निवासी जितेंद्र चौहान के विरुद्ध शादी के बाद विदाई होने पर पुत्री को भगाने का मुकदमा दर्ज किया है। बिरनो थानाध्यक्ष बालेन्द्र यादव ने इस बाबत बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।