• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी के युवाओं को सीएम योगी का तोहफा, लखनऊ से 25 लाख नए टैबलेट वितरण का आज होगा शुभारंभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं को आधुनिक संसाधन देकर उनके भविष्य को संवार रही है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 03:23:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 03:23:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यूपी के युवाओं को सीएम योगी का तोहफा, लखनऊ से 25 लाख नए टैबलेट वितरण का आज होगा शुभारंभ
यूपी के युवाओं को सीएम योगी का तोहफा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीएम योगी ने 25 लाख टैबलेट वितरण का शुभारंभ किया।
  2. अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को बांटे गए स्मार्टफोन।
  3. स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत हो रहा वितरण।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के उत्थान को लेकर अपने मनोभाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रकट किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए।

डबल इंजन सरकार की ओर से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं की

मुख्यमंत्री ने कहाकि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई।


25 लाख अतिरिक्त टैबलेट का होगा वितरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला। 'डिजिटल इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसी यात्रा के अंतर्गत आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

यह भी पढ़ें- ODOP की तर्ज पर अब 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट' को बढ़ावा देगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने किया एलान

प्रयास है कि प्रदेश का नौजवान मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे

मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे। सभी लाभार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।