• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की फरियाद, कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 03:29:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 03:29:41 PM (IST)
सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की फरियाद, कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय होगी
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

HighLights

  1. जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की फरियाद
  2. संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का दिया आदेश
  3. कहा- पीड़ित व्यक्ति की संतुष्टि हमारी सरकार का ध्येय

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

लोगों को समाधान का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन हर उचित समस्या का समयबद्ध निस्तारण कराए, यदि पीड़ित एक ही समस्या को लेकर दूसरी बार आया और वह समस्या वास्तविक रही तो जवाबदेही तय होगी।

पीड़ित की संतुष्टि सरकार का ध्येय है। यदि पीड़ित की समस्या वास्तविक है और समय से उसका निस्तारण नहीं हो पाया, तो यह अक्षम्य है।

हर व्यक्ति से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर उनकी पीड़ा जानी और आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और समयबद्ध/पारदर्शी निस्तारण कराएं।

यह भी पढ़ें- CM योगी ने गंगा पर 1.32 किमी लंबे पुल का किया शिलान्यास, भदोही-प्रयागराज समेत 5 जिलों की राह होगी आसान

पीड़ित को न्याय और दोषियों को सजा दिलाएं

इस दौरान कुछ लोगों ने जमीन जबरन कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।


जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए। जमीन कब्जा मुक्त कराने के साथ जबरन कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए। पीड़ित को न्याय और दोषियों को सजा दिलाएं।

यह भी पढ़ें- शहीद का शव लेकर देवरिया जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार, ड्राइवर समेत 4 की मौत; योगी ने मुआवजे का किया ऐलान