
एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार लाने के उद्देश्य से यह सूची जारी की गई है।
तबादला सूची में प्रांतीय पुलिस सेवा (SPS) से पदोन्नत और नियमित कैडर (RR) के वरिष्ठ अधिकारियों को पीएसी (PAC), विशेष सुरक्षा बल (SSF), एटीएस (ATS), सीआईडी (CID) और सतर्कता अधिष्ठान जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थान परिवर्तन के तहत स्थानांतरित किए गए आईपीएस अधिकारियों, उनकी वर्तमान स्थिति और नवीन तैनाती का विवरण इस प्रकार है...
| क्र० | अधिकारी का नाम व बैच | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
| 1 | डॉ० सतीश कुमार (IPS-RR-2013) | एसपी, सम्बद्ध डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ | सेनानायक, 01वीं वाहिनी SSF, लखनऊ |
| 2 | संजीव सुमन (IPS-RR-2014) | एसपी, सम्बद्ध डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ | एसपी, UPSIFS, लखनऊ |
| 3 | समीर सौरभ (IPS-SPS-2016) | एसपी, सीआईडी, लखनऊ | सेनानायक, 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर |
| 4 | आशुतोष द्विवेदी (IPS-SPS-2016) | एसपी, ए.पी.टी.सी., सीतापुर | एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या |
| 5 | आनन्द कुमार-II (IPS-SPS-2017) | एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली | एसपी, सीआईडी, लखनऊ |
| 6 | संजय राय (IPS-SPS-2018) | एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या | एसपी, ई.ओ.डब्ल्यू. (EOW), लखनऊ |
| 7 | शशि शेखर सिंह (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, एटीएस, लखनऊ | सेनानायक, 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर |
| 8 | वंशराज सिंह यादव (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ | सेनानायक, 03वीं वाहिनी SSF, प्रयागराज |
| 9 | राजकुमार (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, सुरक्षा, मथुरा | एसपी, सतर्कता अधिष्ठान |
| 10 | प्रीतिबाला गुप्ता (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, एटीएस, लखनऊ | एसपी, एटीएस (ATS), लखनऊ |
| 11 | कमल किशोर (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ | एसपी, ई.ओ.डब्ल्यू. (EOW), लखनऊ |
| 12 | देवेश कुमार शर्मा (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, यूपीपीसीएल मुख्यालय, लखनऊ | एसपी, खाद्य प्रकोष्ठ, लखनऊ |
| 13 | राहुल मिठास (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ | एसपी, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ |
| 14 | डॉ० कृष्ण गोपाल (IPS-SPS) | सेनानायक/उपसेनानायक, 05वीं वाहिनी SSF, सहारनपुर | एसपी, पीटीसी (PTC), मुरादाबाद |
| 15 | शोएब इकबाल (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, ए.सी.ओ. मुख्यालय, लखनऊ | एसपी, यातायात निदेशालय, लखनऊ |
| 16 | पवित्र मोहन त्रिपाठी (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, ई.ओ.डब्ल्यू. मुख्यालय, लखनऊ | एसपी, आरटीसी (RTC), चुनार, मिर्जापुर |
| 17 | आलोक कुमार शर्मा (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ | एसपी, सतर्कता अधिष्ठान |
| 18 | महेश सिंह अत्रि (IPS-SPS) | एसपी/एएसपी, पीटीएस, मुरादाबाद | एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली |