• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजली उपभोक्ताओं को QR Code भेज की जा रही ठगी की कोशिश… जानिए यूपी का पूरा मामला और रहिए अलर्ट

UP News: खबर अलीगढ़ से है। यहां जिनके घरों में बिजली चोरी या लोड अधिक पकड़े जाने का केस दर्ज हुआ है, उनके पास पैसे की वसूली के फोन आ रहे हैं। बिजली विभाग ने जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 11:30:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 11:30:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिजली उपभोक्ताओं को QR Code भेज की जा रही ठगी की कोशिश… जानिए यूपी का पूरा मामला और रहिए अलर्ट
बिजली विभाग ने लोगों से सजग रहने को कहा है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कई लोगों को आया अनजान नंबर से कॉल
  2. चीन इंजीनियर ने लोगों को बताई सच्चाई
  3. बिजली विभाग नहीं भेजता क्यूआर कोड

ब्यूरो, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के साथ ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि उनके पास अंजान नंबर से आए फोन कॉल में बताया गया कि उनके खिलाफ बिजली चोरी या ओवरलोड का मामला आया है। इसके लिए उन्हें भुगतान करना है।

भुगतान करने के लिए क्यूआर को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने उक्त नंबर पर फोन से बात की। इस पर सामने वाले से उनसे अभद्रता की।

बिजली विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है कि विभाग क्यूआर कोड भेजकर भुगतान के लिए नहीं कहता है। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब भी बिजली चोरी या ओवर लोडिंग का मामला आता है, तो विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाती है, जिस पर उपभोक्ता नंबर भी होता है।


आरोपियों को कहां से मिले उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर

  • हाल ही में गांव नदरोई में बिजली चोरी और लोड पकड़े जाने के मामले में की गई जांच में यह बात सामने आई है। फोन कॉल का ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया।
  • जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पुलिस का सी प्लान ऐप है। इसमें गांव के अलग-अलग वर्ग के लोगों के मोबाइल नंबर होते हैं। गिरोह के सदस्य मोबाइल नंबर हासिल कर उस पर उपभोक्ता से कहते हैं कि तुम रुपये जमा कर दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा।

  • लोधा के गांव नदरोई के रामगोपाल उपाध्याय, विनोद कुमार, विष्णु कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता, शिव कुमार, जीतेंद्र ने चीफ इंजीनियर से शिकायत की है। उनके 21 जुलाई को गांव में विजीलेंस टीम ने मीटर चेक किए थे। आरोप है कि उनसे पैसे मांगे गए थे।
  • एसडीओपी के नाम से भी वसूली की गई। इस पर लोधा के एसडीओ सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उपभोक्ता ने शिकायत में जो ऑडियो उपलब्ध कराया है, उससे उनका कोई मतलब नहीं है। उनके बारे में गलत जानकारी दी गई है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई है।
  • एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।