• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Alert: लखनऊ समेत 65 जिलों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम बरसाएगा कहर

यूपी में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। IMD ने 65 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया है। साथ ही कई जिलों में बिजली और वज्रपात क...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 21 Jun 2025 12:42:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Jun 2025 12:53:35 PM (IST)
UP Weather Alert: लखनऊ समेत 65 जिलों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम बरसाएगा कहर
भीषण गर्मी में लोगों को बारिश का इंतजार।

नईदुनिया, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ सहित राज्य के 65 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह मानसूनी बारिश न सिर्फ मौसम को सुहाना बनाएगी, बल्कि लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत भी दिलाएगी। वहीं, कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

56 जिलों में पहुंच चुका है मानसून

उत्तर प्रदेश के 56 जिलों में मानसून दस्तक दे चुका है और अगले 24 घंटे में 19 और जिलों को कवर करने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून तक लखनऊ, सीतापुर, खीरी, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, हमीरपुर जैसे जिलों में भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की आशंका है।


IMD का कहना है कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। खासकर पूर्वांचल के जिलों में 24 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बिजली गिरने और वज्रपात का अलर्ट

बारिश के साथ कई जिलों में बिजली गिरने और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से घर के अंदर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है, विशेष रूप से खेतों या खुले इलाकों में काम कर रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

गर्मी से राहत, तापमान में भारी गिरावट

लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण राज्य में तापमान में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के किसी भी जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा। लखनऊ में दिन का तापमान 35°C और रात का 25°C दर्ज किया गया। वहीं, झांसी सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान मात्र 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान आमतौर पर गर्मी के इस सीजन में रिकॉर्ड से काफी कम है।

5 से 6 दिन तक राहत का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, यह मानसूनी बारिश अगले पांच से छह दिनों तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, जिससे और अधिक ठंडक महसूस की जाएगी।