• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

UP में रिकॉर्ड तोड़ ठंड: शिमला-मनाली से भी सर्द हुई वाराणसी, कोहरे की चादर में लिपटा पूर्वांचल

UP Weather: उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के कारण वाराणसी समेत पूरा पूर्वांचल भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में है। अधिकतम तापमान में भारी गिर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 19 Dec 2025 04:15:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Dec 2025 04:36:10 AM (IST)
UP में रिकॉर्ड तोड़ ठंड: शिमला-मनाली से भी सर्द हुई वाराणसी, कोहरे की चादर में लिपटा पूर्वांचल
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा रहा बनारस, तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे। फाइल फोटो

HighLights

  1. खराब दृश्यता के कारण 14 हवाई उड़ानें कैंसिल
  2. 6 साल बाद दिसंबर में पड़ी इतनी भीषण ठंड
  3. अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

डिजिटल डेस्क: वाराणसी इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के आगोश में है। ऊपरी क्षोभ मंडल में बहने वाली उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है, जिससे यह उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बन गया है। स्थिति यह है कि ठंड के मामले में काशी ने शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी इलाकों को भी पीछे छोड़ दिया है। सूर्य देव के दर्शन न होने से जनजीवन पूरी तरह ठिठुर गया है।

धर्म नगरी काशी और आसपास के पूर्वांचल इलाकों में कुदरत का दोहरा कहर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को घने कोहरे और शीतलहर ने पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिससे यह दिन 'अत्यधिक शीत दिवस' (Severe Cold Day) के रूप में दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत से गुजर रही उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम ने वातावरण में नमी और धुंध की ऐसी परत बिछाई कि सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकीं।


इस मौसमी बदलाव का सबसे बड़ा असर यातायात पर पड़ा है। दृश्यता शून्य के करीब पहुंचने से वाराणसी हवाई अड्डे पर 14 उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं और एक विमान को डायवर्ट किया गया। रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रहा, जहाँ एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 12 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बनारस वर्तमान में देश का 10वां सबसे ठंडा शहर बना हुआ है।