• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 निकाली, 1253 पदों पर होगा चयन, इस दिन से आवेदन

यूपीपीएससी ने राजकीय महाविद्यालयों में 1253 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन 4 सितंबर से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। ...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 04 Sep 2025 05:32:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Sep 2025 05:32:00 AM (IST)
UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 निकाली, 1253 पदों पर होगा चयन, इस दिन से आवेदन
UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 निकाली

HighLights

  1. UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती निकाली।
  2. आवेदन 4 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक होंगे।
  3. चयन प्रक्रिया : प्रारंभिक परीक्षा, लिखित और साक्षात्कार।

यूपी डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 की घोषणा कर दी है। बुधवार को आयोग ने इसका संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया, जबकि विस्तृत विज्ञापन गुरुवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तय की गई है। आवेदन संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2025 निर्धारित है। आवेदन केवल वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के आधार पर स्वीकार होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले अपना ओटीआर पंजीकरण पूरा कर लें।


कुल रिक्तियां और योग्यता

इस परीक्षा के जरिए 1253 पदों पर नियुक्तियां होंगी। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या परिस्थितियों और आवश्यकताओं के आधार पर बढ़ या घट सकती है। शैक्षिक अर्हताओं की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष (एक जुलाई 2025 तक) तय की गई है। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। दिव्यांगजन और राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती तीन चरणों - प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी। अब तक स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाता था, लेकिन स्क्रीनिंग के अंक शामिल नहीं होते थे। नए नियमों के तहत चयन प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी होगी।

अन्य जानकारी

जाति प्रमाणपत्र के प्रोफार्मा, आरक्षण नीति, शुल्क भुगतान, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम से संबंधित सभी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें... यूपी के शि‍क्षकों को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने जारी क‍िया ये आदेश