• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट, किसानों से लेकर आम लोगों को होगा फायदा.... ₹22.45 करोड़ खर्च कर योगी सरकार लगा रही हाईटेक डॉप्लर रडार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार 5 शहरों में डॉप्लर वेदर रडार स्थापित कर रही है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 01:37:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 01:37:16 PM (IST)
आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट, किसानों से लेकर आम लोगों को होगा फायदा.... ₹22.45 करोड़ खर्च कर योगी सरकार लगा रही हाईटेक डॉप्लर रडार
यूपी में मौसम पर योगी सरकार की पैनी नजर, 5 शहरों में लगेंगे डॉप्लर वेदर रडार (AI Generated Image)

HighLights

  1. लखनऊ, झांसी, अलीगढ़ में प्रक्रिया जारी है
  2. हर रडार की रेंज 250 से 500 किमी तक
  3. योगी सरकार खर्च करेगी कुल 22.45 करोड़ रुपये

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मौसम संबंधी आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने और लोगों की जान बचाने के लिए तकनीक का सहारा ले रही है। इसी दिशा में प्रदेश में पांच डॉप्लर वेदर रडार स्थापित करने की योजना बनाई गई, जिसमें से दो स्थापित कर दिए गए है।

तीन अन्य शहरों के लिए प्रक्रिया जारी है। इन व्यवस्थाओं से मौसम की निगरानी बेहतर होगी और आपदा से पहले जरूरी कदम उठाने में मदद मिलेगी।

पांच शहरों में लग रहे हैं अत्याधुनिक डॉप्लर रडार

राहत आयुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद के मुताबिक प्रदेश में मौसम की निगरानी को मजबूत करने के लिए आजमगढ़, लखनऊ, झांसी, अलीगढ़ और वाराणसी में पांच डॉप्लर वेदर रडार स्थापित करने की योजना बनाई गई है। अब तक आजमगढ़ और वाराणसी में रडार की स्थापना हो चुकी है, जबकि शेष तीन स्थानों लखनऊ, झांसी और अलीगढ़ पर काम प्रक्रियाधीन है।


इन रडार से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर तेज बारिश, आंधी-तूफान और अन्य गंभीर मौसमी घटनाओं की निगरानी व पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलेगी। हर रडार की रेंज लगभग 250 से 500 किलोमीटर तक होती है। इससे पूरे प्रदेश में मौसम की कवरेज बेहतर होगी और सटीक पूर्वानुमान संभव हो सकेगा।

आम लोगों से लेकर किसानों तक को मिलेगा सीधा फायदा

इन रडार का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। मौसम खराब होने की स्थिति में प्रशासन को पहले से तैयारी करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए समय मिल सकेगा।

किसानों को भी मौसम की गंभीर परिस्थितियों के प्रति सतर्क करने में सहायता मिलेगी। समय रहते अलर्ट मिलने से फसलों, पशुओं और कृषि कार्यों को होने वाले नुकसान को कम करने की दिशा में बेहतर तैयारी की जा सकेगी। अचानक बारिश या ओलावृष्टि की सूचना मिलने से किसान अपनी फसल को सुरक्षित कर सकेंगे।

22.45 करोड़ रुपये खर्च कर रही योगी सरकार

प्रदेश में पांच शहरों में अत्याधुनिक डॉप्लर रडार स्थापित किए जा रहे हैं। यह महत्वपूर्ण वित्तीय निवेश मौसम के सटीक और अग्रिम पूर्वानुमान को सक्षम बनाएगा। इस पर योगी सरकार लगभग 19.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अतिरिक्त डॉप्लर वेदर रडार साइट्स पर सिविल कार्यों के लिए 2.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐसे में सरकार कुल 22.45 करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश को आपदा मुक्त बनाने का प्रयास करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि तकनीक के जरिए आपदा प्रबंधन को और मजबूत किया जाए।