• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

780 किमी, 15 सेकेंड और 30 लाख के जेवरात... एमपी से वेटर बनकर आए मामा-भांजे ने की हाई-प्रोफाइल चोरी

राजगढ़ (मध्य प्रदेश) से करीब 780 किलोमीटर दूर मुरादाबाद आकर मामा-भांजे ने सगाई समारोह में महज 15 सेकेंड में करीब 30 लाख रुपये की नकदी और जेवरात से भरा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 10:17:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 10:17:28 PM (IST)
780 किमी, 15 सेकेंड और 30 लाख के जेवरात... एमपी से वेटर बनकर आए मामा-भांजे ने की हाई-प्रोफाइल चोरी
मध्य प्रदेश के चोर मामा-भांजे ने की थी वारदात। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मुरादाबाद में 22 सितंबर की रात मध्य प्रदेश के चोर मामा-भांजे ने की थी वारदात
  2. पुलिस ने चोरी किए गए सभी जेवरात और नकदी किए बरामद, बाइक से आए थे
  3. मुरादाबाद पुलिस ने सुलझाई 30 लाख की चोरी की गुत्थी, एसएसपी ने दिया इनाम

डिजिटल डेस्क, मुरादाबाद। राजगढ़ (मध्य प्रदेश) से करीब 780 किलोमीटर दूर मुरादाबाद आकर मामा-भांजे ने सगाई समारोह में महज 15 सेकेंड में करीब 30 लाख रुपये की नकदी और जेवरात से भरा बैग पार कर दिया।

वारदात के लिए नाबालिग भांजे को वेटर की ड्रेस पहनाकर भेजा गया था। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं। उसका मामा बाबी अभी फरार है। दोनों बाइक से मुरादाबाद आए थे और वारदात के बाद वापस लौट गए थे।

वेटर की ड्रेस में आए किशोर ने 15 सेकेंड में पार किया बैग

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी रेलवे के अकाउंट विभाग में कार्यरत अश्विनी सेठी के बेटे ऋषित सेठी की 22 सितंबर को दिल्ली रोड स्थित ड्राइव इन 24 होटल में सगाई थी। रात करीब 10 बजे अश्विनी की पत्नी फोटो खिंचवा रही थीं। उन्होंने बैग कुछ देर पीछे रखा। इसी दौरान किशोर ने मौका देखकर बैग उठा लिया। इसमें करीब 30 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण थे।


सीसीटीवी फुटेज में किशोर समारोह के दौरान दूल्हे की मां पर नजर रखते और मौका मिलते ही बैग लेकर बाहर निकलते दिखा। होटल के बाहर वह बाइक लेकर खड़े व्यक्ति के साथ दिल्ली की ओर जाता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- एमपी में 30 हजार नए आवासों को मिलेगी मंजूरी, सभी नगरीय निकायों में लगेंगे शिविर, किस्तों का 100% होगा भुगतान

राजगढ़ से आकर 8 दिन तक की रेकी

पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसे पाकबड़ा तक ट्रेस किया और राजगढ़ के गांव कड़ियासांसी निवासी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बाबी भी वारदात में शामिल था और उसकी तलाश की जा रही है।

मामा-भांजे घटना से करीब आठ दिन पहले मुरादाबाद आ गए थे और लगातार शादी समारोहों में चोरी का मौका तलाश रहे थे। किशोर की कम उम्र के कारण उसे वेटर की ड्रेस में भेजा गया था। सफलता पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।