
एजेंसी, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लव जिहाद के मामले ने सनसनी फैला दी है। मुस्लिम युवकों का एक संगठिक गिरोह सक्रिया था, जो हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने का काम करता था। आरोपी हिंदू लड़कियों का यौन शोषण करते थे। इस दौरान उनके अश्लील वीडियो बनाए जाते थे, जिनको वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने का गंदा खेल चलता था।
लखीमपुर की पीड़ित महिला ने हिम्मत कर युवक के खिलाफ लव जिहाद का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया। शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी नावेद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता ने जानकारी दी कि वह चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। दो साल पहले उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर शिव वर्मा नाम की आईडी से मैसेज आया। मेरी उससे बात होने लगी। वह महिलाओं के सम्मान की बात करता था। उसकी बात अच्छी लगने लगी, तो नंबर शेयर हुए। दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन महीने पहले मुझे पता चला कि शिव वर्मा बनकर नावेद मेरे साथ रिलेशनशिप में है।
11 जुलाई को मेरे हाथ इसका मोबाइल लगा। मैंने उसकी गैलरी खोली, तो पैरों जमीन खिसक गई। उसके मोबाइल में दूसरी हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो थे। उसने वीडियो लड़कियों के नाम से सेव कर रखे थे। मुझे अंदाजा हो गया था कि यह एक बड़ा संगठित गिरोह है।
पीड़िता ने एफआईआर में जानकारी दी कि आरोपी नावेद संगठित गिरोह चलाता है, जिसके सदस्यों के साथ मिलकर वह हिंदू लड़कियों को फंसाता है। उनके साथ संबंध बनाता है। फिर अश्लील वीडियो के जरिए जबरन निकाल करता है। हिंदू लड़कियों के साथ संबंध बनाना सवाब का काम मनाता है।
आरोपी व उसका भाई पिछले तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। उसको गर्भवती होने का पता चला। उसने यह बात आरोपी को बताई। उसके परिवार ने मिलकर पेट पर लात और घूंसे मारे, जिससे उसका गर्भ गिर गया।
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता शादीशुदा है। वह पति से अलग होकर शाहजहांपुर में काम कर रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी सहित उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। आरोपी पुलिस की पकड़ में है।