UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाईं ग्रामीण महिलाएं, स्वयं सहायता समूहों के काम को मिल रही ग्लोबल पहचान
ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में ग्राम्य विकास विभाग ग्रामीण योजनाओं और लाभार्थियों की सफलता की कहानियां प्रदर्शित कर रहा है। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को यो...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 01:08:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 01:08:14 PM (IST)
UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाईं ग्रामीण महिलाएं। (जागरण)HighLights
- ग्राम्य विकास विभाग का स्टॉल ग्रामीण योजनाओं को प्रदर्शित कर रहा।
- लाभार्थियों की सफलता की कहानियां ट्रेड शो में दिखाई गईं।
- वीडियो के जरिए विभागीय योजनाओं की जानकारी आगंतुकों को मिली।
ग्रेटर नोएडा, 27 सितंबर। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ग्राम्य विकास विभाग का स्टॉल योगी सरकार की ग्रामीण योजनाओं के साथ उनके लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को भी लोगों के सामने ला रहा है। यहां लाभार्थियों की कहानियां प्रदर्शित की गई हैं, वहीं वीडियो के जरिए आगंतुकों को विभाग की योजनाओं और कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। ट्रेड शो में प्रदेश के सभी जिलों से आए समूहों की महिलाओं को वैश्विक पहचान मिल रही है।
ट्रेड शो के तीसरे दिन प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू ने स्टॉल पहुंचकर लाभार्थियों की प्रदर्शित सफलता की कहानियों और चलाए जा रहे वीडियो को देखा। उन्होंने अधिकारियों को आगंतुकों तक वीबी-जी राम जी, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा उनकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए।
महिलाओं के काम की सराहना की
सौरभ बाबू स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर भी पहुंचे और महिलाओं के काम की सराहना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।