हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव जी पूजा होती है।
महाशिवरात्रि के इन उपाय करना असरदार होता है क्योंकि महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव जी को समर्पित होता है।
आमतौर पर कुछ घरों में अशांति का माहौल बना रहता है जिसके कारण परिवार के सदस्यों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि वाले दिन इस 1 उपाय को करें।
महाशिवरात्रि वाले दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करें और फिर घर के पास वाली शिव मंदिर में जाएं।
महाशिवरात्रि वाले दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग को जल अभिषेक करें। शिवलिंग भगवान शिव का प्रतिमा विहीन चिह्न है।
जलाभिषेक करने के बाद शिवलिंग सफेद चंदन का लेप लगाएं और कुछ देर मंदिर में बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
महाशिवरात्रि के दिन बस इस 1 छोटे से उपाय को करने से आपके घर की अशांति शांति में बदल सकती है। भगवान शिव की कृपा परिवार के सभी लोगों पर बनी रहेगी।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाकर इस उपाय को जरूर करें। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ