रविवार का दिन भगवान सूर्य की आराधना का विशेष महत्व होता है। इसी दिन से नए साल की शुरुआत हो रही है।
काफी समय बाद यह दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इन दिन कुछ खास उपायों से पूरे साल भाग्य का साथ मिलेगा।
रविवार की सुबह उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे में जल, रोली, लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें।
सूर्य देवता को अर्घ्य देते समय 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' मंत्र का जप करें। सूर्य को अर्पित जल पर कभी पैर न रखें।
रविवार के दिन व्रत रखने से भी सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलता है। इससे साधक के सभी दु:ख दूर होते हैं।
हर रविवार को गेहू, तांबा, घी, गुड़ आदि का दान करें। इससे आप पर सालों भर सूर्य की कृपा बनी रहेगी।