दक्षिण भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिर


By Himadri Singh Hada24, Sep 2025 04:35 PMnaidunia.com

क्या आप कभी तिरुपति बालाजी मंदिर गए हैं? ये जगह आंध्र प्रदेश में है और लाखों भक्त हर साल यहां दर्शन के लिए आते हैं। यहां की भीड़ और आस्था दोनों ही देखने लायक होती है।

रामेश्वरम मंदिर

रामेश्वरम का मंदिर दक्षिण भारत के चार धामों में आता है, यहां भगवान राम से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हैं और समुद्र किनारे बसा ये तीर्थ स्थान मन को शांति देता है।

मीनाक्षी मंदिर

मीनाक्षी मंदिर मदुरै में स्थित है, इसका रंग-बिरंगा गोपुरम (मुख्य द्वार) और वास्तुशिल्प इसे भारत के सबसे खूबसूरत मंदिरों में शामिल करता है, इसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है।

उडुपी कृष्ण

मंदिर उडुपी कृष्ण मंदिर कर्नाटक में स्थित है और खास बात ये है कि यहां भगवान कृष्ण के दर्शन नौ खिड़कियों के माध्यम से होते हैं, यहां का भोग और भक्ति का माहौल बहुत खास होता है।

श्रीरंगम मंदिर

श्रीरंगम मंदिर तमिलनाडु का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है, यह भगवान विष्णु को समर्पित है और इसकी दीवारें इतनी विशाल हैं कि यह एक छोटा शहर जैसा लगता है।

कांचीपुरम

कांचीपुरम को ‘सातवीं नगरी’ भी कहा जाता है। यहां के एक से एक प्राचीन मंदिर आपकी धार्मिक यात्रा को और भी खास बना देते हैं। यह तमिलनाडु की धार्मिक राजधानी जैसी जगह है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर

पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल में है और इसे दुनिया का सबसे अमीर मंदिर भी कहा जाता है, इसकी गुप्त सुरंगों और खजानों की कहानियां लोगों को बहुत आकर्षित करती हैं।

मुरुदेश्वर मंदिर

मुरुदेश्वर मंदिर का विशाल शिवजी की मूर्ति समंदर के किनारे स्थित है, ये नजारा इतना खूबसूरत होता है कि यहां जाने वाला हर व्यक्ति अध्यात्म के साथ-साथ प्रकृति की सुंदरता भी महसूस करता है।

चिदंबरम नटराज मंदिर

चिदंबरम नटराज मंदिर, भगवान शिव के नटराज रूप को समर्पित है। यहां शिव को एक नर्तक के रूप में पूजा जाता है और यह दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम का भी एक पवित्र स्थल है।

तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर

तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर चोल वंश की वास्तुकला का उदाहरण है। यह युनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है और इसकी भव्यता और मूर्तिकला देखने लायक है, यहां जाकर इतिहास भी जीवंत हो उठता है।

Shree yantra: जानिए श्री यंत्र को स्थापित करने का सही तरीका, बरसेगी लक्ष्मी