ब्रह्म मुहूर्त में किए ये 2 कार्य आपको बनाएंंगे धनवान


By Shivansh Shekhar19, Aug 2024 07:00 PMnaidunia.com

ब्रह्म मुहूर्त का ज्योतिषीय महत्व

हिंदू धर्म के हिसाब से यह माना गया है कि पूरे दिन में सुबह का समय यानी ब्रह्म मुहूर्त काफी शुभ होता है। ब्रह्म मुहूर्त का टाइम सुबह 4 am से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक होता है।

इस समय जागना फलदायी

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस समय जागने से मां लक्ष्मी व्यक्ति के ऊपर प्रसन्न रहती हैं। जो व्यक्ति इस समय जागता है उसे कभी पैसों की कमी नहीं होती है।

2 कार्य करना शुभ

ऐसा माना जाता है कि जो इंसान प्रतिदिन सुबह 4 से लेकर 5:30 के बीच जगता है, उसे 2 कार्य करना चाहिए। ये 2 कार्य आपको आपकी खोई हुई किस्मत लौटा सकता है।

लाभकारी मंत्र का जाप

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नान के साथ सभी क्रिया करके एक आसन लगाकर बैठ जाएं। उसके बाद अपनी दोनों आंखों को बंद करके एक लाभकारी मंत्र का जाप करें।

सभी देवी-देवता प्रसन्न

ब्रह्म मुहूर्त में इस एक मंत्र का जाप पूरे दिन की किस्मत चमका सकता है। ऐसा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है।

यह है चमत्कारी मंत्र

सुबह 4 बजे जागकर सभी काम करके सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखें और ॐ कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती करमूले: तू गोविंदा: प्रभाते कर दर्शनम मंत्र का जाप करें।

हथेलियों में सभी देवताओं का वास

ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि हथेलियों में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए जब हम हथेलियां देखते हैं तो सभी देवताओं के दर्शन होते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्याज और लहसुन से करें 1 उपाय, नकारात्मकता का होगा नाश