ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का महत्व काफी ज्यादा होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुल 12 राशियां प्रभावित होती हैं।
बता दें कि 7 मार्च यानी कल शुक्रवार को शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन बुध मीन राशि में जाएंगे और शुक्र कुंभ राशि में।
बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुररता और मित्रता का कारक माना जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है जो सभी ग्रहों के प्रिय हैं।
वहीं ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, भोग विलास , शौहरत, कला, प्रतिभा, सौंदर्य, रोमांस और फैशन डिजाइनिंग का कारक ग्रह माना जाता है।
मेष राशि वालों की वाणी में मधुरता आने की उम्मीद है। आप हरेक कार्य में सफल होंगे। कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना हो सकती है।
सिंह राशि वालों को सफलता हासिल होगी। धन संचय में सफल होंगे। नए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।
कन्या राशि वालों के बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। अचानक से धन लाभ हो सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।