वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पौधों को लगाना फलदायी और शुभ माना जाता है। इसके साथ ही पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे मौजूद है, जो पैसों को आकर्षित करते है। अगर इन पौधों को आप घर में लगाते है, तो धन में बरकत होती है।
इन 2 पौधों को काफी फलदायी माना जाता है। आइए जानते है कि आखिर इन 2 पौधों के नाम क्या है, जो पैसों को आकर्षित करते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लक्ष्मण का पौधा लगाने से धन की देवी का आगमन होता है जिसके कारण धन भी आकर्षित होता है।
लक्ष्मण के पौधे को घर की बालकनी में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। उत्तर दिशा भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला का पौधा घर में लगाने से धन की समस्या नहीं होती है क्योंकि यह पौधा धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है।
क्रासुला के पौधे का संबंध धन कुबेर में माना जाता है इसलिए इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए तभी फायदे मिलेगा।