शरीर की बंद नसें खोल सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना करें 5 मिनट


By Ram Janam Chauhan06, Feb 2025 04:37 PMnaidunia.com

सर्दियों में अक्सर लोगों को बंद नसों की शिकायत होती है। ऐसे में रोजाना 5 मिनट इन 2 योगासन को करने से लाभ मिल सकता है।

नसें बंद होने के कारण

शरीर में जब ब्लड सर्कुलेशन में रूकावट या ज्यादा तनाव लेने के कारण नसें बंद होने की शिकायत हो सकती है। साथ ही, दर्द या ऐंठन के कारण भी हो सकता है।

योगासन के फायदे

अगर आप रोजना योगासन करते हैं, तो इससे बंद नसों को खोलने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

बंद नसों के लिए सर्वांगासन करें

सर्वांगासन को रोजाना करने से बंद नसों को खोलने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायत मिलती है।

सर्वांगासन कैसे करें

सर्वांगासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, इसके बाद दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं और 30-60 सेंकड तक रोकें।

बंद नसों के लिए कपालभाती करें

कपालभाती के नियमित अभ्यास से फेफड़ों को मजबूत बनाने, बंद नसों को खोलने और शरीर में खून के संचार को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

कपालभाती कैसे करें

कपालभाती करने के लिए पहले बैठ जाएं, गहरी सांस लें और सांस छोड़ें। ऐसा 3-5 मिनट तक कर सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको बताए गए योगासन से किसी तरह की परेशानी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पेट में जाते ही पत्थर बन जाती हैं ये चीजें