Year Ender 2023: इन 7 एक्टर्स के लिए करियर चेंजिंग साबित हुआ साल 2023


By Prakhar Pandey14, Dec 2023 12:53 PMnaidunia.com

सितारों का साल 2023

2023 कई सितारों के लिए बेहद खास रहा है। 2023 में बॉक्स ऑफिस मालामाल रहा है। आइए जानते है किन सितारों के लिए करियर चेंजिंग साबित हुआ साल 2023?

सनी देओल

सनी देओल के लिए साल 2023 सबसे सफल साल रहा है। 11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 ने सिनेमाघरों में उधम मचा दिया था। सीन देओल को देखने के लिए थियेटर के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

शाह रुख खान

साल 2023 शाह रुख खान के लिए ब्लॉकबस्टर रहा है। शाहरुख की दो-दो फिल्मों ने 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। साथ ही, एसआरके की डंकी भी 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं।

विक्की कौशल

विक्की कौशल के लिए भी साल 2023 काफी शानदार रहा है। जरा हटके जरा बचके जैसी हिट और सैम बहादुर जैसी बेहतरीन फिल्मों के साथ विक्की ने दोबारा बॉक्स ऑफिस पर वापसी की थी।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम ने पठान फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। पूरी फिल्म जॉन ने शाह रुख को बेहद दमदार टक्कर दी थी। जॉन के लिए भी ये साल करियर चेंजिंग था।

रणबीर कपूर

2022 में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने पैसे जरूर कमाए थे, लेकिन रणबीर को एक दमदार वापसी का इंतजार था। रणबीर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना एक बेहतरीन आर्टिस्ट है। लंबे समय से आयुष्मान भी एक हिट का इंतजार कर रहे थे, जो ‘ड्रीम गर्ल 2’ के साथ 2023 में पूरा हुआ।

बॉबी देओल

देओल ब्रदर्स के लिए साल 2023 काफी बेमिसाल रहा है। एनिमल फिल्म से बड़े पर्दे पर बॉबी देओल ने दमदार वापसी की। एनिमल में रणबीर से ज्यादा बॉबी के चर्चे रहे है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डंकी से पहले डूब रहा था तापसी का करियर