सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी मां को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं साल के पहले शुक्रवार को ऐसे कौन-से उपाय करने चाहिए, जिससे घर में पैसों की तंगी न रहें-
साल के पहले शुक्रवार को घर के मंदिर में गुलाबी फूलों वाली देवी लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें और देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए प्रतिदिन इसकी पूजा करें। ऐसा करने से भक्त पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने के बाद जरूरतमंद लोगों को आटा दान करें। ऐसा करने से आपको देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही, कपूर या सफेद कपड़े आदि का दान करने से भक्त के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
इसके साथ ही मां लक्ष्मी को गुलाब के फूलों की माला भी अर्पित कर सकती है। इसके बाद घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें।
शाम के वक्त तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। जीवन से पैसों की तंगी दूर होने लगती है।
शाम के समय घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए कपूर जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।
इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com