29 जनवरी को होगा चमत्कार, इन 5 राशि के जातकों पर होगी खुशियों की बारिश


By Ritesh Mishra29, Jan 2025 12:05 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति बदलेगी, जिसका सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहों की स्थिति बदलने से नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।

मौनी अमावस्या पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन 12 राशियों में से 5 राशियों पर खुशियों की बारिश होने का संयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं वो 5 राशियां कौन-सी है, जिन पर खुशियों की बारिश होगी।

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंस रहेगा। लोगों के बीच मान और सम्मान बढ़ सकता है। मेष राशि के जातकों को कामकाज में मुनाफा होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि जातकों के लिए 29 जनवरी का दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक कार्यों और प्रॉपर्टी में रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। धन में वृद्धि के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए 29 जनवरी का दिन खास है। बेवजह की बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने काम पर विशेष ध्यान दें। भविष्य में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए 29 जनवरी का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सभी तरह की मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो आपको जल्द ही तरक्की हासिल होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 29 जनवरी का दिन शुभ होने वाला है। आप बाहर यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा। कॉन्फिडेंस पहले से अधिक होगा, जिससे लोगों के बीच अपनी बात रख सकेंगे।

व्यापारियों के लिए अच्छा समय

वृश्चिक राशि के घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से सहयोग मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

इसी तरह की एस्ट्रो से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रात में कुत्ते का रोना किस बात का संकेत होता है?