उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां आनी शुरु हो जाती है जिसके कारण उम्र का पता लगाने लगाता है। कई लोग को उम्र से बड़े भी लगने लगते है।
अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ भी कोई आपकी उम्र का पता न लगा पाए, तो डेली डाइट में कुछ फलों को शामिल करना होगा।
पपीता का सेवन शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसका रोजाना सेवन करने से उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है।
पपीता फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिसके कारण यह फल झुर्रियों और फाइन लाइन को रोकता है।
बढ़ती हुई उम्र को छुपाने के लिए आप डाइट में बेरीज को भी शामिल कर सकते है। बेरीज शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है।
बेरीज पोषक तत्व से प्रचुर होता है। बेरीज में विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपकी उम्र को छुपा सकता है।
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है इसलिए रोजाना कम से कम 1 संतरा खाना चाहिए।
इन तीनों फलों को खाने से उम्र छिपती है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ