जब भी शरीर में बैड यानी गंदा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है तो उसकी वजह से रक्त वाहिकाएं अवरुद्ध होने लगती हैं, जिसके कारण रक्त सही से शरीर में नहीं प्रवेश करती है।
जब रक्त का सही से प्रवाह नहीं होता है तो शरीर के अंगों में दर्द होने लगता है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को पहचान दिल के दौरे जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
आज हम आपको बढ़े कोलेस्ट्रॉल के उन लक्षणों के बारे में बताएंगे जिसका असर चेहरे के ऊपर देखने को मिलता है। यह काफी गंभीर समस्या है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर स्किन पर पीलापन आता है। ऐसा खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से होने लगता है। इसकी स्थिति अच्छी नहीं होती है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दर्द रहित गांठें आंखों के आसपास और शरीर के विभिन्न अंगों में बनने लगते हैं। साथ ही आंख के आसपास पीले धब्बे होने लगते हैं।
यदि आपका चेहरा अचानक से फूला हुआ दिखने लगे तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना रहती है। सूखा या खुजलीदार चेहरा भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत होता है।
यदि आपके चेहरे पर घाव हैं और वह आसानी से ठीक नहीं हो पा रहा है तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण भी हो सकता है। इसका जल्द ही इलाज डॉक्टर से करवाएं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।