अगर आप लो फर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां बताई गईं हैं, जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।
अश्वगंधा को आयुर्वेद की दृष्टि में बेहद शक्तिशाली माना जाता है। इसे सेवन करने पर पुरूषों और महिलाओं दोनों में फर्टिलिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।
अश्वगंधा का सेवन करने के लिए इसे सुबह और शाम 1-2 चम्मच सेवन कर सकते हैं। साथ ही, इसे कैप्सूल फॉर्म में भी सेवन कर सकते हैं।
गोखरू आयुर्वेद के मुताबिक, पुरूषों के लिए अमृत समान है। इसे नियमित सेवन करने पर स्पर्म काउंट सहित फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
गोखरू को काढ़े, चूर्ण या कैप्सूल के फॉर्म में सेवन कर सकते हैं। इसे नियमित सेवन करने पर शरीर फिट रहता है।
शतावरी आमतौर पर महिलाओं के लिए वरदान माना जाता है। यह हार्मोन को संतुलित करने और फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
शतावरी का सेवन करने के लिए इसे गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह और शाम के समय कर सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com