तेजी से होगा कोलेजन बूस्ट, घर पर बनाएं ये 3 देसी ड्रिंक्स


By Ram Janam Chauhan09, May 2025 03:35 PMnaidunia.com

बढ़ती उम्र के बावजूद त्वचा को जवां दिखाने में कोलेजन बेहद मददगार हो सकता हैं। ऐसे में इसे बूस्ट करने के लिए इन देसी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

कोलेजन क्यों है जरूरी

कोलेजन बाल, हड्डियों और त्वचा के लिए बेहद जरूरी होता है। इसके कारण आपकी त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आ सकती है।

हल्दी और नींबू मिलाकर पिएं

शरीर में तेजी से कोलेजन लेवल बढ़ाने के लिए हल्दी और नींबू को गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

आंवला और शहद मिलाकर पिएं

अगर आप गुनगुने पानी में करीब एक चम्मच आंवले का रस और शहद मिलाकर पीते हैं, तो कोलेजन को बूस्ट करने में सहायता मिल सकती है।

चुकंदर और गाजर मिलाकर पिएं

गाजर और चुंकदर दोनों ही कोलेजन बूस्ट करने के लिए बेहतरीन विक्लप है, लेकिन इसे मिक्स कर पीने से कोलेजन लेवल तेजी से बूस्ट हो सकता है।

दाग-धब्बे होते हैं दूर

इन जूस का सेवन करने से चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने और ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Vitamin E खाने से महिलाओं को होते हैं ये 6 फायदे