दही में प्याज मिलाकर खाना फायदेमंद है या नहीं


By Ram Janam Chauhan09, May 2025 02:39 PMnaidunia.com

दही में नमक और चिया सीड्स मिलाकर सेवन करने पर कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसमें प्याज मिलाकर खाने से क्या हो सकता है-

पाचन बेहतर बनाएं

अगर आप दही में प्याज को मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायता मिल सकती है।

शरीर रखे ठंडा

इस मिश्रण को मिलाकर सेवन करने से गर्मी में शरीर के तापमान को संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है।

बढ़ाता है इम्यूनिटी

अगर आप दही में प्याज मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है। जिसके कारण सर्दी-जुकाम की समस्या होने की संभावना कम हो जाती है।

स्किन एलर्जी

दही में प्याज मिलाकर सेवन करने के फायदे हैं, लेकिन इससे कुछ हद तक स्किन पर एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है।

मुंह से बदबू आना

प्याज का सेवन करने पर अक्सर लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है। ऐसे में दही और प्याज सेवन करने पर इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको दही से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

भिंडी में 3 चीजें मिलाकर खाना सेहत के लिए है नुकसानदेह