गर्मियों में पिएं 3 देसी ड्रिंक्स, पेट रहेगा ठंडा


By Arbaaj07, Apr 2024 04:00 PMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम

गर्मियों का मौसम आते ही लोगों पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान होने लगते है। इसमें पेट की गर्मी सबसे अहम होती है।

लू और पेट में गर्मी

ज्यादा गर्मी होने के कारण इंसान को लू और पेट में गर्मी होने का अधिक खतरा होता है। जिसके कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

पिएं देसी ड्रिंक्स

गर्मियों में देसी ड्रिंक्स का पीना काफी फायदेमंद होता है। उन ड्रिंक्स को व्यक्ति घर पर भी बनाकर रोजाना पी सकता है।

छाछ पिएं

गर्मियों में छाछ पीना सबसे अच्छा माना जाता है। छाछ का सेवन पेट के लिए रामबाण होता है। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन से भी बचता है।

आम पना

आम का पना गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसको पीने से पेट भी दुरुस्त रहता है। इसका दिन में 2 बार सेवन किया जा सकता है।

दही की लस्सी

भारत में गर्मी के दिनों में दही की लस्सी घर-घर में खूब पी जाती है। दही की लस्सी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

पेट रहेगा दुरुस्त

ये तीनों देसी ड्रिंक्स गर्मियों में पीने से पेट बिल्कुल दुरुस्त रहता है। पेट में होने वाली गर्मी के खतरे को भी कोसों दूर रखता है।

गर्मियों में डिहाइड्रेशन और पेट की गर्मी से बचना जरूरी होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या खाने से घटेगा यूरिक एसिड?