सत्तू किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?


By Shivansh Shekhar14, Apr 2024 08:22 AMnaidunia.com

भारतीय रसोई का कमाल

भारतीय रसोई में समय की बचत के साथ सेहत का ध्यान रखने वाले कई रेडी टू ईट फूड मौजूद होते हैं। ऐसे ही एक फूड्स सत्तू भी इस सूची में शामिल है।

लाभकारी गुण

चना और अन्य साबुत अनाज के मिश्रण से बना सत्तू धूप में डीहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं।

कई लोगों के लिए मना

लेकिन सेहत को ठीक रखने वाला सत्तू कुछ लोगों को नहीं खाना चाहिए। इन लोगों को सत्तू का सेवन करने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

गैस की समस्या

सत्तू को जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर गैस की समस्या हो सकती है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिसे गर्मियों में कै बार लोग पी लेते हैं। लेकिन फाइबर होने के कारण यह पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।

पथरी की समस्या

यदि आपको पथरी की समस्या रहती है तो भूलकर भी सत्तू का सेवन न करें। सत्तू का ऐसी स्थिति में सेवन करने से पथरी में ऐंठन व दर्द हो सकता है।

एलर्जी की दिक्कत

कुछ लोगों को चने की सत्तू खाने से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को इसे पचाने में दिक्कत हो सकता है। आपको भी याह शिकायत है तो इसे न पीएं।

वातदोष की समस्या

सत्तू की तासीर ठंडी होती है इससे वात प्रकृति के लोगों में वातदोष पैदा हो सकता है। यदि जिन लोगों में इसकी शिकायत हो उन्हें सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट साफ करने के लिए त्रिफला कैसे खाएं?